Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंसंपादकीय विशेष

शुरू हुई गेहूं कटाई, उत्पादन कम होने की आशंका

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के बीच गेहूं की कटाई का काम शुरू हो गया है। इस बार मौसम की मार के चलते गेहूं का उत्पादन कम होने की आशंका जताई जा रही है। बीते दिनों हुई ओलावृष्टि, बारिश और आंधी से फसल गिर गई थी।

इससे भी नुकसान हुआ है। इस बार दिसंबर और जनवरी की बारिश ने गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बुआई नहीं होने से गेहूं का रकबा आठ से दस हजार हेक्टेयर कम हो गया। गत वर्ष गेहूं का रकबा 80 हजार हेक्टेयर था। इस बार बड़ी संख्या में किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पाए। खेतों में पानी भर जाने से गेहूं का जमाव भी अच्छा नहीं हुआ।

इसका असर गेहूं के उत्पादन पर नजर आ रहा है। गेहूं की पक रही फसल पर भी मौसम की मार पड़ी। होली के आसपास जिले में ओलावृष्टि, आंधी और बारिश हुई। इससे फसल गिर गई।

शामली रोड पर गेहूं की कटाई कर रहे किसानों ने बताया कि फसल गिरी हुई है। इससे दाना कमजोर रह गया है। उत्पादकता पर काफी असर पड़ा है। गेहूं की गहाई के बाद ही पता लगेगा कि एक बीघा में कितने क्विंटल का उत्पादन हो रहा है।

उधर, उप निदेशक कृषि जसवीर तेवतिया ने बताया कि जिले में बारिश से फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। सर्वे के बाद कुछ क्षेत्रों में पांच से दस प्रतिशत का नुकसान होना पाया गया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =