खेल जगत

गेंदबाज Tendai Chatara का शानदार प्रदर्शन, Zimbabwe पहली बार सुपर 12 में

Zimbabwe ने शुक्रवार को  ग्रुप बी मैच में स्कॉटलैंड पर पांच विकेट की आसान जीत से टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई किया. इस जीत से ग्रुप बी में जिम्बाब्वे का शीर्ष स्थान सुनिश्चित हो गया, जिससे टीम सुपर 12 के ग्रुप दो में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ शामिल हो गयी. हार के बाद स्कॉटलैंड का अभियान भी खत्म हो गया.

तेज गेंदबाज Tendai Chatara ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने चार ओवर में एक मेडन के साथ 14 रन देकर दो विकेट झटके, जिससे जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को छह विकेट पर 132 रन ही बनाने दिये. चतारा इसके साथ जिम्बाब्वे के लिये टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गये. उन्होंने अपनी सटीक गेंदबाजी से रन गति पर लगाम कसे रखी.

बायें हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड एनगारावा (28 रन देकर दो विकेट) थोड़े खर्चीले साबित हुए लेकिन उन्होंने भी स्कॉटलैंड के दो खिलाड़ियों के विकेट झटके जिसके कप्तान रिची बेरिंगटन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. जवाब में जिम्बाब्वे ने अपने स्टार ऑल राउंडर सिकंदर रजा के 23 गेंद में तीन चौके और दो छक्के जड़ित 40 रन और कप्तान क्रेग इरविन के 54 गेंद में 58 रन की बदौलत 18.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया.

रजा ने इससे पहले अपनी ऑफ स्पिन से 20 रन देकर एक विकेट झटका था जिससे उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया. जिम्बाब्वे ने दो ओवर के अंदर सात रन पर दो विकेट गंवा दिये थे लेकिन उनके कप्तान इरविन ने सूत्रधार की भूमिका अदा की. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − eleven =