फिल्मी चक्कर

‘ब्रीद- इनटू दी शैडो’ का टीजर रिलीज

अभिषेक बच्चन जल्द ही अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं और उनकी पहली वेब सीरीज ‘ब्रीद-इनटू द शैडो’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. ये टीजर अमेजन प्राइम वीडियो द्वारा रिलीज किया गया है.

इसमें अभिषेक बच्चन को एक बच्ची के साथ देखा जा सकता है. टीजर में दिखाया गया है कि अभिषेक एक डॉक्टर के किरदार में हैं जिनकी बच्ची को कोई किडनेप कर लेता है. अभिषेक अपनी बेटी को ढूंढने की कोशिश करते दिखते हैं और इसी बीच उनके पास एक कॉल आता है. ब्रीद का टीजर बेहद सस्पेंस भरा है, फिलहाल दर्शकों को इसके ट्रेलर के सामने आने का इंतजार है.

https://www.instagram.com/p/CCAXNNfACgt/?utm_source=ig_embed

इंस्पेक्टर कबीर सावंत की भूमिका निभा रहे अभिनेता को रहस्यमयी ढंग से जेल में देखा जाता है. इंस्पेक्टर कबीर सावंत को जेल में क्यों रखा गया है? क्या यह सत्ता और छल का एक अमानवीय खेल था या क्या उसने गंभीरता से कोई अपराध किया है, जिसने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है, ये सारे सवाल दर्शकों के जहन में उठ रहे होंगे.

आपको बता दें कि इस सीरीज से अभिषेक बच्चन और नित्या मेनन डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं, जिन्हें सैयामी खेर के साथ मुख्य भूमिकाओं में देखा जाएगा. यह शो 10 जुलाई 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज किया जाएगा.

आपको बता दें ये सीरीज ‘ब्रीद : इनटू द शैडो’ का सीक्वल है. इसके पहले पार्ट में आर माधवन और अमित साध नजर आए थे. अमित साध को पहले सीजन के लिए काफी तारीफें में मिली थी और अब एक बार फिर वो इसमें इंस्पेक्टर कबीर सावंत के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21522 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 16 =