Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाई ने बहन व उसके प्रेमी को मारी गोली ,प्रेम प्रसंग से था नाराज: फ़ोटो देखें

मुजफ्फरनगर। शनिवार सुबह दिन निकलते ही खतौली थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी सगी बहन व उसके प्रेमी को गोली मार दी, जिससे दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है ।

दोनों को गंभीर अवस्था में मोदीपुरम के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की खबर मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और गोली मारने के आरोपी युवती के भाई को गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के गांव पीपलहेड़ा में एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी 

बताया जा रहा है कि पीपलहेड़ा निवासी युवती का प्रेम प्रसंग गांव के ही युवक संगम के साथ चल रहा था, जिससे युवती का भाई नाराज था और गांव में बदनामी होने के कारण कई बार उन्हें चेतावनी भी दे चुका था

लेकिन दोनों चोरीछिपे मिलने से बाज नहीं आ रहे थे। आज सुबह इसी बात को लेकर युवती के भाई की अपनी बहन से कहासुनी हुई, तैश में आकर भाई ने तमंचे से बहन को गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। परिजन उसे घायल अवस्था में मोदीपुरम के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है ।

इसके बाद भी युवक का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह उसके प्रेमी को तलाश करता हुआ खेतों पर पहुंचा, जहां वह ट्यूबवेल पर पानी चला रहा था। उसने अपनी बहन के प्रेमी को भी गोली मार दी

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । युवक व युवती को गोली मारे जाने की घटना से गांव में अफरातफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर खतौली सीओ आशीष प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी एचएन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया ।

पुलिस ने गोली मारने के आरोपी युवक राहुल को भी एक घर से दबोच लिया, जहां वह घटना को अंजाम देने के बाद छुपा हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

समाचार लिखे जाने तक पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी । घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − fifteen =