उत्तर प्रदेश

भाकियू के आंदोलन से हाईवे हुआ जाम, नेशनल हाईवे के दोनों रूटों पर लगाई ट्रैक्टर ट्रॉली

मुजफ्फरनगर में भाकियू के आंदोलन से हाईवे हुआ जाम, नेशनल हाईवे के दोनों रूटों पर लगाई ट्रैक्टर ट्रॉली, दिल्ली की तरफ किया कूच
मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसानों के समर्थन में आज भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों ने नावला कोठी पर हाईवे जाम किया।

हालांकि दोपहर बाद चौ राकेश टिकैत के निर्देश पर किसानों ने दिल्ली कूच कर दिया। उन्होंने कहा कि वेस्ट यूपी के किसान भी पंजाब के किसानों समर्थन में दिल्ली का घेराव करेंगे।

उन्होंने कहा कि अब रास्ता जाम नहीं करना है। फोर लेन हाईवे पर सीधे हाथ पर लोग, ट्रैक्टर, गाड़िया चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब रास्ता जाम नहीं करना है। फोर लेन हाईवे पर सीधे हाथ पर लोग, ट्रैक्टर, गाड़िया चलते रहेंगे।

जाम नहीं लगाना जहां रात होगी वहीं रुकेंगे-

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत के नेतृत्व में आज किसानों ने मंसूरपुर के पास नावला कोठी पर हाईवे पर अपनी टैक्टर ट्रालियां खडी कर जाम लगा दिया।

इसके चलते हाइवे पर यातायात रुक जाने से वाहनों को वैकल्पिक मार्गा ंसे निकाला गया। कल पंजाब व हरियाणा के किसानों के समर्थन में जाम के ऐलान को देखते हुए आज सुबह से ही पुलिस चौकस थी।

हालांकि किसानों ने वहां पहुंच कर जाम लगा दिया। इस बीच वहां पहुंचे अधिकारियों के समझाने बुझाने का भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद राकेश टिकैत ने ऐलान किया कि पंजाब से आए किसानों की मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश के किसान दिल्ली को घेरेंगे।

राकेश टिकैत ने कहा युद्ध शुरू हो चुका। जिसे शामिल होना है वह होता जाए। इस युद्ध में जो घायल होगा, वह वापस लौटता रहेगा, दूसरे नए लोग शामिल हो उनकी जगह लेंगे।

राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि भारत सरकार से किसानों की लड़ाई शुरू हो चुकी है। हालत खराब हो चुके हैं। अब न्याय के लिए दिल्ली घेरी जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकार से यह लड़ाई नहीं है बल्कि केंद्र सरकार से है।राकेश टिकैत ने आसपास के जनपदों से भी किसानों को जत्थे बनाकर नई दिल्ली स्थित किसान क्रांति गेट पर आने के लिए कहा।

उल्लेखनीय रहा के भाकियू के गढ़ मुजफ्फरनगर में नवला मौड पर उम्मीद अनुसार भारतीय किसान यूनियन भीड़ नहीं जुटा पाया। इसका कारण इस समय गन्ने को लेकर किसानों की व्यस्तता बताया गया है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =