Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में सास-बहू सहित कई लोगों की मौत से मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक अधिवक्ता की पत्नी तथा पुत्र वधू सहित कईं लोगों के निधन से शौक व्याप्त हो गया। इसके अलावा भी जनपद में कई अन्य लोगां के निधन से लोग गम में डूब गए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 5 दिन पूर्व सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े वरिष्ठ अधिवक्ता बाबू खजान सिंह का निधन हो गया था।

आज बाबू खजान सिंह की पत्नी श्रीमती मिथलेश एवं पुत्रवधू नेहा का भी निधन हो गया, जिसके चलते अधिवक्ताओं में शोक व्याप्त हो गया। सिविल एवं जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।कस्बा शाहपुर के पत्रकार राजेश गोयल के भाई का भी बीमारी के चलते निधन हो गया

जिसके चलते कस्बा वासियों एवं पत्रकारों में शोक व्याप्त है। नगर पंचायत शाहपुर में कार्यरत संविदाकर्मी गौरव बंसल की माताजी का भी बीमारी के चलते निधन हो गया

जिससे उनके परिजनों व मोहल्लेवासियों में शोक छा गया। रुड़की रोड स्थित यश मोटर्स के स्वामी का भी बीमारी के चलते निधन हो गया।

बताया जा रहा है कि यश मोटर्स के स्वामी विकास मल्होत्रा की तबीयत बिगड़ने पर उनके परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए मोहाली अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + nineteen =