उत्तर प्रदेश

Budaun: सीआईएसएफ जवान मंगेतर से परेशान युवती ने फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या

Budaun वजीरगंज इलाके में 21 वर्षीय युवती अर्चना ने मंगेतर से परेशान होकर शनिवार सुबह अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों का कहना है कि अर्चना की शादी सीआईएसएफ के एक जवान से तय की थी।

मंगनी में 20 लाख का सामान और चंदौसी में एक प्लॉट लेकर दिया था। 11 मार्च को शादी होना तय हुई थी। अर्चना के पिता की तहरीर पर पुलिस उसके मंगेतर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया सतासी निवासी संजीव सिंह का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले बेटी अर्चना की शादी इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी सीआईएसएफ के जवान अमनदीप से साथ तय की थी।

रिश्ता पक्का हो जाने पर अमनदीप और उसके परिजनों ने जो दहेज मांगा था, वह देना शुरू कर दिया। अर्चना और अमनदीप के नाम चंदौसी में करीब 20 लाख रुपये का एक प्लॉट खरीदकर दे दिया। 20 अक्तूबर 2023 को बिसौली के एक लॉन में मंगनी की रस्म की गई। इसमें करीब 20 लाख का सामान दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =