Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकरी प्रशासन ने शुरुआत की स्वच्छता अभियान की शुरूआत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने आज सुबह नगर के रुड़की रोड पर झाड़ू लगाकर एवं कूड़ा उठाकर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर १४ से २२ जनवरी तक स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की।
      जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि अयोध्या धाम में आयोजित श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दृष्टिगत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देशनुसार पूरे प्रदेश में १४ से २२ जनवरी तक संपूर्ण स्वच्छता अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समस्त विकास खंड एवं नगर निकायों के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलते हुए साफ सफाई का कार्य कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान के साथ जन जागरूकता कार्यक्रम करते हुए प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग न किए जाने के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया जाएगा एवं उन्हें प्लास्टिक एवं पॉलीथिन से होने वाले प्रदूषण के संबंध में जागरूक कर इसके उपयोग को कम से काम किया जाने का प्रयास किया जाएगा।
            रुड़की रोड पर स्वच्छता अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हेमराज एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार सहित संबंधित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =