Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रत्येक शनिवार को समस्त हेल्थ और वैलनेस सेंटरो पर आयुष्मान मेलों का आयोजन होगा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। . आयुष्मान भवः अभियान के सफल क्रियावयन एवं जनजागरूकता बढ़ाने के लिए आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
मीडिया को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य पूर्ण करने हेतु तथा जन समुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने, महत्वपूर्ण सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः का एक अभियान आरंभ किया गया है। जिसका शुभारंभ महामहिम राष्ट्रपति महोदय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के द्वारा 13 सितंबर को किया गया था
इस अभियान के 5 घटक है जिसके पहले घटक के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा, यह 17 सितंबर से आरंभ होकर 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस पखवाडे के तीन अंग है इसके अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान महादान तथा अंगदान की शपथ दिलाने के लिए जन जागरूकता की जाएगी उन्होंने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे
मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि जनपद में 17 सितंबर से आयुष्मान मेलों का भी आरंभ किया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को समस्त हेल्थ और वैलनेस सेंटरो पर आयुष्मान मेलों का आयोजन किया जाएगा तथा प्रत्येक रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ द्वारा सेवाये दी जाएंगी
जिसका समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेलों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर महावीर सिंह फौजदार ने जानकारी देते हुए बताया कि २ अक्टूबर को विभिन्न स्वास्थ्य योजना और सेवाओं के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए ग्राम स्तर पर आयुष्मान सभाओ का आयोजन किया जाएगा
जो आयुष्मान ग्राम के समस्त सूचकांकों को पूर्ण कर लेगा उन्हें 31 मार्च 2024 को आयुष्मान ग्राम से सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अरविंद पवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राजीव निगम, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डा गीतांजलि वर्मा एवं डीपीएम विपिन कुमार एवं पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + eighteen =