Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना पुलिस ने सात लाख कीमत की अवैध चरस पकड़ी

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने सात लाख कीमत की अवैध चरस पकड़ी है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने २० किलो से अधिक चरस के साथ तीन लोगों को अवैध चरस के साथ दबोच लिया।

एसपी देहात नेपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जनपद में जीरो ड्रग्स अभियान व वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने सफीपुर रोड पर चौकिंग के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देखे गए तीन अभियुक्तो को चेक किया

तो उनके पास से २० किलो ५०० ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी देहात नेपाल से सिंह ने बताया कि पकड़े गए दो अभियुक्तगण बिहार के निवासी है एक सफीपुर पट्टी यबुढानाद्ध का है ।

उनसे पूछताछ की जा रही है कि वे चरस कहां से लाते थे और कहां सप्लाई करते थे।

इनका आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा हैं। एसएसपी द्वारा पुरस्कृत की घोषणा की गई हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 10 =