गांव बडसू के सैमी के जंगल में कार की भिड़ंत में बुग्गी चालक की मौत
मुजफ्फरनगर। जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बडसू के सैमी के जंगल में खतौली बुढाना रोड पर तेज गति से आ रही कार ने बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी।
इस हादसे में बुग्घ्गी चालक मेंहेदर पुत्र खजान सिंह निवासी सिकंदरपुर कला घायल हो गया और बुग्घ्गी भी क्षतिग्रस्त हो गईं। भैंसा भी घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची रतनपुरी पुलिस ने घायल को एसडीएस ग्लोबल अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
कार सवार हरियाणा के कैथल जिले के निवासी हैं, जो कल साधुओं की नंगली आश्रम में आये थे।
आज सुबह ये सभी वापस हरियाणा जा रहे थे। गांव बडसू के पास कार ने बुग्घ्गी में टक्कर मार दी। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है। कार चालक से भी पूछताछ की जा रही है।
