उत्तर प्रदेश

Bulandshahr News: फायरिंग में बदमाश इरफान गोली लगने से घायल

Bulandshahr News: सिकंदराबाद कोतवाली पुलिस की 15 हजार रूपये के इनामी लुटेरे से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से लुटेरा इरफान लंगड़ा हो गया। सिकंदराबाद पुलिस ने लुटेरे के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए है।

मुठभेड़ में घायल बदमाश इरफान कोतवाली देहात बुलंदशहर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के समय भी वह अन्य किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था।

सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि देर रात को सिकंदराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर सिरोधन रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि उसी समय एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आता दिखायी दिया, जिसको रुकने का इशारा किया गया तो बाइक सवार बदमाश तेज गति से भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा किया गया तो बाइक सवार द्वारा बाइक को तेजी से संतपुरा नहर पुल की तरफ मुड़कर भागने का प्रयास किया गया तभी उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। बदमाश ने अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसको गिरफ्तार किया गया।

घायल बदमाश की पहचान इरफान पुत्र शौकत निवासी पीर खां थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई हैं। इरफान पर 15000 का इनाम घोषित है। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिकंदराबाद पुलिस ने बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व अपाचे बाइक बरामद हुई है।

घायल बदमाश इरफान शातिर किस्म का लुटेरा है, जिसकी थाना कोतवाली नगर पुलिस को लूट के मामले में तलाश थी और पिछले 5 साल से फरार चल रहा था, इनामी लुटेरे के खिलाफ जनपद के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज बताए जाते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + two =