Singhu border पर मुफ्त में मांग रहे थे मुर्गा, नकार कर दिया तो निहंगों ने तोड़ दिया पैर
मनोज पासवान नाम का शख्स Singhu border के पास से गुजर रहा था, उसी वक्त उसे रोक कर मुफ्त में मुर्गी मांगी, पासवान ने मुर्गी देने से इनकार कर दिया तो निहंगों ने हमला बोल दिया। हमले में शख्स का पैर टूट गया, घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो एक निहंग को हिरासत में ले लिया गया है। घटना गुरुवार सुबह 11 बजे की बताई जा रही है।
#सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर मुफ़्त में मुर्गा देने से मना करने पर एक मज़दूर के साथ मारपीट करने, उसके पैर में फ्रैक्चर करने के आरोप में एक निहंग नवीन कुमार को गिरफ़्तार किया गया है। एफआईआर दर्ज़ कर ली गई है: #haryanapolice pic.twitter.com/hPY2lDCkCt
— News & Features Network (@mzn_news) October 22, 2021
इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमे घायल मनोज पासवान फोन पर अपने मालिक को घटना की जानकारी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर जिस निहंग को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान नवीन लंघू के तौर पर हुई है, जोकि बाबा अमन सिंह दल से संबंधित है। मामले की जांच कुंडली थाना पुलिस कर रही है।
मनोज पासवान के मालिक सत्यवान ने बताया कि जब मनोज मुर्गियों की सप्लाई करने जा रहा था तो उसे रोक कर उसके साथ न सिर्फ पिटाई की गई बल्कि मुर्गियां छीनने की कोशिश भी की गई।
उन्होंने बताया कि मनोज के साथ एक और लड़का था जो निहंग द्वारा हमला किए जाने पर किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहा और मेरे पास पहुंचा। सत्यवान ने बताया कि वह लड़के के साथ मिलकर घटना स्थल पर पहुंचे और किसानों की मदद से मनोज को छुड़ाया।

