वैश्विक

China के साथ विवाद: पूर्वी सेक्टर में भी अपनी ताकत बढ़ाने में लगा हुआ है India

China के साथ विवाद के चलते भले ही Indian Army का फोकस एलएसी के पश्चिमी सेक्टर और पूर्वी लद्दाख में हो लेकिन इस समय सेना LAC के पूर्वी सेक्टर में भी ताकत बढ़ाने में लगी हुई है। आर्मी अपने हथियारों को भी अपग्रेड कर रही है। इस क्षेत्र में विंटेज एयर डिफेंस बोफोर्स गन और अल्ट्रा लाइट होवित्जर एम777गन के साथ सैनिकों को तैनात करने की तैयारी है।

सुरक्षा कारणों से तवांग सेक्टर के ईस्टर्न कमांड के अधिकारियों ने हथियारों की संख्या पर जवाब देने से इनकार कर दिया है। हालांकि उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में आधुनिक हथियार बढ़ाए जा रहे हैं। बता दें कि भारत ने 145 एम777 गन खरीदी हैं। पहली बार इन्हें 2018 में सेना में शामिल किया गया था।

तवांग सेक्टर में आर्टिलरी ब्रिगेड को हेड करने वाले ब्रिगेडियर संजीव कुमार ने कहा कि अल्ट्रा लाइट होवित्जर के बोफोर्स गन से भी ज्यादा फायदे हैं। एलएसी के पास 13 हजार फीट की ऊंचाई वाले फॉरवर्ड लोकेशन के बारे में कुमार ने कहा कि भारी बोफोर्स को यहां तक पहुंचाना मुश्किल होता है। इसलिए अल्ट्रा लाइट होवित्जर यहां ज्यादा कामयाब हैं। उन्होंने कहा कि चिनूक हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करके भी इन हथियारों को आसानी से ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचाया जा सकता है।

आर्मी अब ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए अपनी स्थिति को मजबूत करने पर जोर दे रही है। बोफोर्स रेजिमेंट के कैप्टन प्रतीक ने कहा कि हाल ही में कई अतिरिक्त बोफोर्स तोपों को एलएसी के पास तैनात किया गया है। इनकी इफेक्टिव रेंज 40 किलोमीटर के आसपास है।

उधर भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ने भी एल70 स्वीडिश एयर डिफेंस गन को अपग्रेड कर दिया है। अब ये गन आसामी संकटों को ट्रैक करने में भी सक्षम हैं। हेलिकॉप्टर, ड्रोन और एयरक्राफ्ट पर वार करने में इन गन का इस्तेमाल हो सकता है। लगभग 575 करोड़ रुपये खर्च करके 200 गन को अपग्रेड किया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 20 =