Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला सर्राफा बाजार में आरएसएस से जुड़े इत्र व्यापारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। व्यापारी की आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला सर्राफा बाजार निवासी अश्वनी आरएसएस कार्यकर्ता था और इत्र बेचने का काम करता था। आज अश्वनी ने अपने घर में स्वंय को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अश्वनी की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों की चींख पुकार पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंची आबकारी चौकी प्रभारी सुशील सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =