उत्तर प्रदेश

गृह क्लेश के चलते करने आई थी आत्महत्या: आरपीएफ ने रोक लिया

 झांसी रेलवे स्टेशन यार्ड एफ केविन दिल्ली एन्ड पर तैनात आरपीएसएफ स्टॉफ़ आरक्षक हरिश्चंद्र तथा आरक्षक नीरज शुक्ला द्वारा सूचना दी गई कि एक महिला अपने नवजात बच्ची के साथ आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे ट्रैक पर आई है।

इस सूचना पर अबिलंब रेलवे ट्रैक से हटाने के निर्देश देकर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह रजावत, सहायक उप निरीक्षक संजय प्रताप कुशवाहा, महिला आरक्षी रूमा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर उक्त महिला से बातचीत की।

महिला ने अपना नाम अफसाना पत्नी शाहरुख उम्र 20 वर्ष निवासी-पुलिया नंबर 9, न्यू रेल गंज, मोहल्ला ठकुरयाना थाना प्रेमनगर जिला झांसी उत्तर प्रदेश बताया है। उसने बताया कि वह गृह क्लेश से परेशान होकर आत्महत्या की नियत से आई थी, लेकिन आरपीएफ द्वारा रोक लिया गया।

रेलवे ट्रैक से समझा बुझाकर महिला आरक्षी के साथ उक्त महिला को थाना लाया गया। इसक बाद महिला के पति शाहरुख को सूचना दी गई, जिस पर वह थाने पर उपस्थित हुआ। उपनिरीक्षक आरएस राजावत ने महिला को समझा कर पति के साथ उसे घर भेज दिया।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + seven =