उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा क्षेत्र के एक गाँव में पुलिस को देखकर भागे हिस्ट्रीशीटर की हुई मौत

Lakhimpur Kheri News:  धौरहरा कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के एक गाँव में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गईं पुलिस को देखकर भागे हिस्ट्री शीटर की गिरने से अचानक मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर पिटाई से मौत का आरोप लगाया है।

पुलिस का कहना है कि अटैक पड़ने से मौत हो गई है। हिस्ट्री शीटर की अचानक मौत से गुस्साये परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर सीओ धौरहरा, कोतवाल धौरहरा सहित भारी पुलिस बल तैनात है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के रामनगर लहबड़ी गाँव निवासी सत्तार पुत्र टेनी 40 वर्षीय हिस्ट्री शीटर की तलाश में पुलिस टीम रविवार को करीब तीन बजे उसके घर पर गई। पुलिस टीम ने ज़ब आवाज लगाई तो पुलिस को देखकर हिस्ट्रीशीटर सत्तार घर के पिछले दरवाजे से भाग निकला। ज़ब पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह किसी चीज से टकराकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

सत्तार की मौत से गुस्साये परिजनों सहित ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा पीटे जाने से मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर सीओ धौरहरा पीपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय सहित भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

पुलिस अधिकारियों से भी परिजनों ने हिस्ट्री शीटर की पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया जबकि सीओ धौरहरा का कहना है कि मृतक सत्तार पुराना हिस्ट्री शीटर था। पुलिस कर्मी उसकी तलाश में गए हुए थे। पुलिस कर्मियों को देखकर भागने के दौरान ठोकर लगने से गिरे सत्तार की मौत हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − thirteen =