खेल जगत

प्लेइंग 11 में सिराज को जगह देने के लिए कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के बीच सहमति

इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जाना है. फाइनल से पहले इंडिया की 15 सदस्यों की टीम तो सामने आ चुकी है लेकिन प्लेइंग 11 से पर्दा नहीं हटा है. प्लेइंग 11 में सबसे बड़ा सवाल मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा में से किसी एक को बाहर रखने पर बना हुआ है.

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक फाइनल मैच में रविंद्र जडेजा, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह का खेलना पूरी तरह से तय लग रहा है. गेंदबाजी डिपार्टमेंट में दो स्लॉट खाली हैं जिनमें सिराज, शमी या इशांत में से कहीं दो खिलाड़ियों को जगह मिलेगी. 

प्रैक्टिस के दौरान जिस तरह के संकेत मिले हैं उनसे मोहम्मद सिराज के भी फाइनल में खेलने की संभावना प्रबल नज़र आती है. कुछ ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं जिनमें दावा किया गया है कि प्लेइंग 11 में सिराज को जगह देने के लिए कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के बीच सहमति बन चुकी है.

ऐसी स्थिति में इशांत शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है. बुमराह के डेब्यू के बाद से यह पहला मौका है जब इंडिया के तीनों फ्रंट लाइन तेज गेंदबाज टेस्ट मैच खेलने के लिए फिट हैं. मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा पिछले तीन साल में टीम को जीत दिलाने में काफी अहम साबित रहे हैं. लेकिन शमी की फिटनेस इशांत की तुलना में ज्यादा बेहतर है और इसलिए उन्हें प्लेइंग 11 में प्राथमिकता दी जा सकती है.

इशांत शर्मा का दावा भी हालांकि कमजोर नहीं है क्योंकि पिछले तीन साल में इशांत इंडिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं. अगर आखिरी वक्त में टीम मैनेजमेंट अपना मन बदलता है और अनुभव को तरजीह देने की सोचता है कि सिराज को बाहर बैठना पड़ सकता है.

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − ten =