वैश्विक

फर्जी एनकाउंटर जैसे मामलों को बिल्कुल देश में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता: जस्टिस Arun Mishra

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के मौजूदा अध्यक्ष जस्टिस Arun Mishra ने फर्जी एनकाउंटर को लेकर बड़ी बात कही है। शुक्रवार को विश्व मानवाधिकार के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर जैसे मामलों को बिल्कुल देश में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सरकार की लोगों के प्रति जिम्मेदारी बनती है और उसे सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी घटनाएं न हों।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद थे। जस्टिस मिश्रा ने कहा, ‘सभी के अधिकार पूर्ण तो नहीं हैं लेकिन सामाजिक ताने-बाने के हिसाब से उनका ध्यान रखना चाहिए। अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।’

शुक्रवार को लोकसभा में सरकार ने बताया कि देश में एक लाख की आबादी पर दो जज हैं। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में 10 लाख की आबादी पर 21.03 जज हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश इसके लिए जिम्मेदार हैं।

न्याय मिलने में देरी को लेकर जस्टिस मिश्रा ने कहा, ‘न्याय मिलने में देरी होती है तो लोग कानून अपने हाथ में ले लेते हैं। इसलिए शीघ्र न्याय देने की व्यवस्था जरूरी है।’ उन्होंने यह भी कहा कि आयोग इस बात को सुनिश्चित करेगा कि राज्य अपनी जिम्मेदारी निभाएँ। लोगों के हित में जिन नीतियों को बनाया जाए उनका पालन भी किया जाए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =