Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli News: पुलिस को मिली सफलताः चोरी के सरिये सहित शातिरों को किया गिरफ्तार

Khatauli News:  खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मु.नगर द्वारा अपराधियो के against धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे उपनिरीक्षक नितिन कुमार चौकी प्रभारी भंगेला की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चीतल कट से टबीटा मार्ग पर अभिक्त जोनू उर्फ जुगनू उर्फ शिवकुमार पुत्र महीपाल निवासी टबीटा थाना खतौली जनपद मु.नगर, तालिब पुत्र रहमान निवासी ग्राम सैदपुर थाना नौगावा जनपद अमरोहा को मु.अ.सं. 683/21 धारा 379/411 भादवि. की चोरी की गयी सरिया व अभि. जोनू की जामा तलाशी से एक अदद तमंचा व अभि. तालिब की जामा तलाशी से एक अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में जोनू उर्फ जुगनू उर्फ शिवकुमार पुत्र महीपाल निवासी टबीटा थाना खतौली जनपद मु.नगर, तालिब पुत्र रहमान निवासी ग्राम सैदपुर थाना नौगावा जनपद अमरोहा बताया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नितिन कुमार, का. पुष्पेन्द्र मावी, कां. सतवीर सिंह, का कुलदीप सिंह जिनके कब्जे से चोरी हुआ लोहे का सरिया, एक अदद तमंचा 12 बोर, एक अदद चाकू बरामद किया।

शांतिभंग में चालान
मुजफ्फरनगर। मकान के बटवारे के विवाद में आपस में झगडा कर रहे दो भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग के आरोप में चालान कर दियां पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तरी सिविल लाइन निवासी चंदन सिंह के पुत्र रवि व सतीश के बीच मकान केबटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है।

इस विवाद के चलते आज दोनों के बीच मारपीट हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनें आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनका शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।

 

शस्त्रों सहित दबोचे
मुजफ्फरनगर। लूट के इरादे से सुनसान इलाके में खडे दो बदमाशों को सिविल लाइन पुलिस ने शस्त्रों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु रात्रि गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने त्यागी सीमेंट एजेंसी के सामने दो संदिग्ध युवकों को खडे देखा।

पुलिस को देखकर दोनों युवक मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चाकू व छूरी के उपकरण बरामद हुए।

Police ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडे गये बदमाश बुढ़ाना क्षेत्र के गांव शफीपुर पट्टी निवासी सुहैल पुत्र नफीस व वाजिद पुत्र अल्लामहर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

किशोरी बरामद, अपहर्ता को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र से एक युवक ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। पुलिस ने किशोरी के बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी मौ. अफसर पुत्र फिरोज दो माह पूर्व एक नाबालिग किशोरी के बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भागदौड कर रही थी।

पुलिस सूत्रो ंने जानकारी देते हुए बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अपहृत किशोरी के बरामद कर आरोपी मौ. अफसर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरू( अपहरण के अलावा बलात्कार व पोक्सो के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों/वारंटियों के गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह सिरोही द्वारा एनडीपीएस अधि0 में वारण्टी अभियुक्त इरफान उर्फ बोंदा पुत्र अकबर नि0 ग्राम रथैडी थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 धर्मवीर सिंह द्वारा पोक्सो अधि0 व 67 आईटी एक्ट मे वांछित बाल अपचारी अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 मोहित कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त जनक पुत्र जयरथ नि0 छितौडा थाना खतौली जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह द्वारा वारण्टी अभियुक्त अरशद पुत्र अमीक अहमद नि0 मौ0 कानूनगोयान थाना पुरकाजी जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 सुनील नागर द्वारा वारण्टी अभियुक्त बिजेन्द्र राठी पुत्र कदम सिंह नि0 ग्राम इटावा थाना बुढाना जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा थाना ककरौली पर नियुक्त उ0नि0 हरिराज सिंह मय हमराहिगण द्वारा वारण्टी अभियुक्त गुलबहार, इन्तजार पुत्र जमील नि0गण ग्राम कम्हैडा थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 18 =