वैश्विक

CBI को K. Kavitha (कलवाकुन्तल कविता) की 15 अप्रैल तक रिमांड मिली

Delhi अदालत ने भारत राष्ट्र समिति की नेता K. Kavitha को आज यानी शुक्रवार को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में 15 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. विशेष न्यायाधीश जस्टिस कावेरी बावेजा ने सीबीआई और कविता के वकील की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश जारी किया है. बता दें बीते गुरुवार को सीबीआई ने कविता को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था, जहां उन्हें कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने गिरफ्तारी के बाद रखा है.

शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीआरएस नेता के कविता को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में बीआरएस नेता के कविता को 15 अप्रैल तक सीबीआई रिमांड पर कोर्ट ने भेजा है. बता दें, गुरुवार को के कविता को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था. अदालत ने पांच अप्रैल को सीबीआई को कविता से जेल में पूछताछ की अनुमति दी थी.

 (ईडी) ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में कविता को 15 मार्च को गिरफ्तार किया था. कविता को आपराधिक साजिश और खातों में हेराफेरी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कुछ धाराओं के तहत सीबीआई ने हिरासत में लिया था. सीबीआई ने कविता को आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) के साथ धारा 477-ए (खातों में हेराफेरी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (लोक सेवक को रिश्वत देने के आरोप में संबंधित अपराध) के तहत गिरफ्तार किया है.

इससे पहले सीबीआई ने विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद शनिवार को जेल के अंदर कविता से पूछताछ की थी. बीआरएस नेता से मामले में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सएप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी. आरोप है कि आबकारी नीति में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे.

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को कविता की रिमांड मिल गई है. सीबीआई अब कविता को मुख्यालय स्थित हवालात ले जाकर पूछताछ करेगी. इससे पहले ईडी ने के कविता को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + eleven =