उत्तर प्रदेश

राम मंदिर अयोध्या के भूमि पूजन की वर्षगांठ उत्सव के रूप में मनाए-भिखारी प्रजापति

विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति द्वारा एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, बैठक को संबोधित करते हुए भिखारी प्रजापति जी के कहा कि-

“राम के मंदिर निर्माण का मतलब, भारत का नवनिर्माण है !!”

उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि मन्दिर भूमि पूजन महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश तीन दिवसीय कार्यक्रम करेगा जिसमे उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में प्रशासनिक अनुमति से भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा / श्रीराम झांकी निकाली जाएगी, इस सम्बन्ध में सभी प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, सम्भाग एवं मण्डल प्रभारी सहित समस्त जिला अध्यक्ष जिला प्रशासन से अनुमति जरूर ले लै ।

आगामी 5 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि मन्दिर भूमि पूजन महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ मनाने सम्बन्धी अपने अपने विचार सभी उपस्थित जनों ने सुझाव रखे एवं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी को आगामी 5 अगस्त को श्री राम जन्मभूमि मन्दिर भूमि पूजन महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ मनाने सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द टन्डन, गौरक्षा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज प्रजापति, धर्माचार्य प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आचार्य डा0 हरिओम पाठक, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गंगा धाकड़, महामंत्री श्रीमती संतोष मिश्रा, प्रदेश मंत्री सुश्री आंशी हिन्दू , प्रमोद त्यागी, कामेश कुमार,सहारनपुर मंडल प्रभारी श्रीकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे 

सभी ने आगामी 5 अगस्त 2021 को श्री राम जन्म भूमि पूजन के शिलान्यास की पहली वर्षगांठ को एक त्यौहार के रूप में मनाने का संकल्प लिया। वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता भिखारी प्रजापति व संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी अवस्थी ने किया।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + three =