Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बढती मंहगाई व बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। बढती मंहगाई व बकाया गन्ना भुगतान आदि विभिन्न मांगो को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष चौ.ईलम सिह गुर्जर के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ ने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को सौपा।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष चौ.ईलम सिह गुर्जर के नेतृत्व मे डीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियो ने प्रदेश के राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन मे अवगत किराया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव पाल सिह यादव के निर्देशानुसार प्रदेश मे व्यापक स्तर पर बढती मंहगाई जिसमे आये दिन पैट्रोल,डीजल,गैस सिलेण्डर एवं खाद्यान्न पदार्थो के बढते दाम जो आसमान को छू रहे हैं

तथा किसानो के गन्ने का शेष भुगतान जो अभी तक नही हुआ है। तथा किसान 7 माह से अपने हको की लडाई के लिए बॉर्डर पर धरना दिये बैठे है। जन समस्याओ के प्रति प्रदेश सरकार को अवगत कराया।

ज्ञापन सौपने वालो मे चौ.इलम सिंह गुर्जर जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया,महामंत्री रविकान्त त्यागी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा.ओमबीर सिह, अभिजीत पाराशर, मुन्तजीर अली, नीलम शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, मौ.इसरार लाख, मौ.आकिब खान, शक्ति सिंह,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, अनुज कुमार आदि अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =