Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय पर माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई

मुज़फ्फरनगर। माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर गाँधी नगर ५० फिटा रोड टंकी के पास स्थित साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया

जिसमे शिक्षाविद मनोचा खंडेलवाल सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि ट्रस्ट कार्यालय पर एक विचार गोष्टी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आये शिक्षाविद मनोचा खण्डेलवाल सैनी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले के बताए रास्ते पर हम सब चल कर एक समतामूलक समाज की स्थापना का प्रयास करते रहेंगे।

ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा शालू सैनी ने माता सावित्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सावित्रीबाई फुले का जन्म ३ जनवरी १८३१ को हुआ था।

सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं। महात्मा ज्योतिबा को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है।

ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे। सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थीं

उन्हें मराठी की आदिकवियत्री के रूप में भी जाना जाता था। वे स्कूल जाती थीं, तो विरोधी लोग पत्थर मारते थे। उन पर गंदगी फेंक देते थे। आज से करीब १७१ साल पहले बालिकाओं के लिये जब स्कूल खोलना पाप का काम माना जाता था कितनी सामाजिक मुश्किलों से खोला गया होगा।

सावित्रीबाई पूरे देश की महानायिका हैं। हर बिरादरी और धर्म के लिये उन्होंने काम किया। जब सावित्रीबाई कन्याओं को पढ़ाने के लिए जाती थीं तो रास्ते में लोग उन पर गंदगी, कीचड़, गोबर, विष्ठा तक फैंका करते थे। सावित्रीबाई एक साड़ी अपने थैले में लेकर चलती थीं और स्कूल पहुँच कर गंदी कर दी गई साड़ी बदल लेती थीं।

अपने पथ पर चलते रहने की प्रेरणा बहुत अच्छे से देती हैं। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। गोष्टी उपरांत साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारी और सदस्यों ने वृद्धा आश्रम व मलिन बस्ती जाकर वहां की महिलाओ में गर्म कपड़े (टोपी जुराब जर्सी) इत्यादि का वितरण किया गया, कार्यक्रम में राजू सैनी अमित कश्यप कमल सैनी स्नेहलता चौधरी निक्की त्यागी रीना कश्यप आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 6029 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + nineteen =