Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

संतशिरोमणि रविदास जी की जयंती एवं चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई

मुज़फ्फरनगर। हिन्दू जागरण मंच ने संतशिरोमणि रविदास जी की जयंती व भारत की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले शहीद क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्य तिथि शिवचौंक स्तिथ तुलसी पार्क में दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई

इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार  ने सम्बोधित करते हुवे कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने मुगल शाशनकाल में हिदुत्व को जगाने व बचाने का कार्य किया था

वह सन्त परम्परा के महान योगी व परम् ज्ञानी थे आज के युवाओं को उनके मार्ग पर चलना चाहिए . वही देश की आजादी में मुख्य भूमिका निभाने वाले शहीद चंद्रशेखर आजाद जी ने माँ भारती को आजाद कराने के लिए प्राणों का बलिदान किया

उनके बलिदान को भुलाया नही जा सकता वे हमेशा हमारे दिलों में राज करेंगे हिन्दू वीर आदर्श धीमान ने देश भक्ति की कविता सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया

इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच से प्रभावित होकर रुचि गुप्ता,शुभम कुटबा, रवि वर्मा ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की आज के कार्यक्रम में एड०वैभव यादव,बंटी चौधरी,कमलदीप, राजोरिया चांदपुर,राजेश शर्मा, अमित शर्मा,हिमांशु चौधरी,राजकुमार सूजडू,कर्तिक जोहरी,रुचि गुप्ता,सुशील कुमार,अमित मेनवाल,दिवयम,मनोज राणा,राकेश शर्मा,रवि वर्मा,आदर्श धीमान,सचिन बालियान,अनुज भटनागर,अमन बजरंगी,शुभम कुटबी,सुबोध कुमार,वीरू गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − six =