एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस ने तीन वांरटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। जनपद के एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद मैं चलाए जा रहे अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत चरथावल थाना प्रभारी एमपी सिंह व उनकी टीम ने अलग-अलग स्थानों से तीन वारंटियों को जेल भेजा है।
चरथावल एसएचओ एमपी सिंह के नेतृत्व में हिंडन चौकी इंचार्ज मोहित तेवतिया ने चरथावल थाना क्षेत्र के गांव न्यामू से काफी लंबे समय से वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।
वही कस्बा इंचार्ज योगेंद्र चौधरी ने भी एक वारन्टी को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि लगातार चरथावल पुलिस अपराधों की रोकथाम के लिए एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाने के लिए वांछित चल रहे अपराधों एवं वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है उसी कड़ी में इन तीनों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

