Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जबरा फैन का फिनाले 16 जून 2020 को

रेडियो एस0 डी0 90.8 एफ0 एम0 के मिनिप्लेक्स में जबरा फैन कॉन्टेस्ट के प्रतिभागियो के गू्रमिंग सेशन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ0 सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रेडियो एस0 डी0 90.8 एफ0 एम0 द्वारा एक भव्य शो का आयोजन किया जाता है

इस कडी में पिछले वर्ष जबरा फैन कॉन्टेस्ट किया गया था जिसमें जिले की सभी संस्थाओं के लगभग 1800 विद्यार्थिओ व युवको ने प्रतिभाग किया। दिनॉक 16.02.2020 को प्रातः 10ः00 बजे से जबरा फैन के फिनाले का आयोजन भोपा रोड स्थित एस0 डी0 गु्रप ऑफ कॉलेज के मेन कैम्पस मे किया जा रहा है जिसमे प्रतिभागी मॉडलिंग, सिंगिंग, डान्सिंग, एक्टिंग व स्टेडिंग कॉमेडी विधाओं में अपना दम-खम दिखाएगे।

अपहरन् 3ः00 बजे से के.टी.एम. बाइक द्वारा हैरतअंगेज बाइको द्वारा स्टंट शो का आयोजन भी किया जायेगा। शाम 5ः00 से भव्यस्तर पर प्रोफेशनल हस्तियों का आगमन होगा जिसमे एम.टी.वी. से डीजे वैरोनिका, मिस टीन इंडिया गुरविंदर नागरा, मिस पंजाब गुरजीत कौर, स्वेग व फोलो फेम मषहूर पंजाबी गायक हैप्पी, सुपर डान्संर सीजन 3 के फाइनलिस्ट अक्षित भंडारी व मन्नी समेत अनेको जानी मानी हस्तिया कार्यक्रम में हिस्सा लेगी।

जिले के सभी स्रोता निशुल्क रूप से इस कार्यक्रम का आनन्द उठा सकते है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =