Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

तनावग्रस्त चल रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुजफ्फरनगर। तनावग्रस्त चल रहे युवक ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।

जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव वहलना निवासी युवक रवि कश्यप बीते कुछ दिनो से काफी तनावग्रस्त चल रहा था। कि आज सुबह उक्त युवक ने अज्ञात कारणो के चलते खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

रोजाना की भांति अपने खेतो मे काम करने गए ग्रामीणो ने जब फांसी पर शव लटका देखा तो ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया और देखते ही देखते अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो ने इस हादसे की सूचना मृतक के परिजनो को दी। युवक की मौत की खबर से परिजनो मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन पडौसियो के साथ मौके पर पहुंचे।

इसी बीच ग्रामीणो ने शहर कोतवाली पुलिस को हादसे की सूचना दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस कुछ ही देर मे गांव वहलना के जंगल मे पहुंच गई।

पुलिस ने ग्रामीणो व परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि युवक रवि कश्यप कुछ दिनो से तनावग्रस्त चल रहा था।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा सकेगा। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eleven =