वैश्विक

विदेश से आने वाले लोगों के लिए केंद्र सरकार ने Ayush visa लॉन्च किया

विदेशियों को अब इलाज के लिए भारत आने पर एक खास कैटेगरी का वीजा दिया जाएगा. सरकार ने इसके लिए आयुष वीजा को लॉन्च किया है. (Centre introduces Ayush visa category for foreign nationals) यह वीजा ऐसे विदेशियों के लिए लॉन्च किया गया है

जो भारत आकर यहां के पारंपरिक तरीकों से अपना इलाज कराना चाहते हैं. पारंपरिक जैसे कि आयुर्वेदिक, कल्याण और योग जैसे तरीकों से इलाज के लिए भारत आने वाले विदेश के लोगों को यह वीजा दिया जाएगा.

वहीं इस फैसले को लेकर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस वीजा को लॉन्च करने के बाद अब भारतीय पारंपरिक चिकित्सा को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए प्रधानमंत्री के विजन को भी मजबूती मिलेगी.

साल 2022 में गुजरात के गांधीनगर में ग्लोबल आयुष इनवेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट में पीएम मोदी ने विदेशी नागरिकों के लिए आयुष वीजा कैटेगरी बनाने का ऐलान किया था. कहा जा रहा है कि इस वीजा की शुरुआत होने से भारत का मेडिकल टूरिज्म बहुत तेजी के साथ ग्रोथ करेगा.

साल 2025 तक आयुष आधारित हेल्थ केयर और वेलफेयर इकोनॉमी बढ़कर 70 बिलियन डॉलर पर पहुंच जाएगा. आयुष वीजा की कैटेगरी सरकार की हील इन इंडिया मुहिम का हिस्सा है. इस मुहिम के तहत भारत को इलाज के लिहाज से आकर्षक स्थान के रूप में बढ़ावा देना है.

आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत को दुनिया के मेडिकल पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए वन स्टॉप हील इन इंडिया पोर्टल विकसित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में यहां मेडिकल वैल्यू ट्रैवल में अच्छी तेजी देखने को मिली है.

Ayush Visa?

It is specifically designed for foreign nationals looking to receive medical treatment in India through traditional Indian systems of medicine. This visa aims to cater to those interested in Ayurveda, Yoga, and other traditional forms of therapeutic care and wellness.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 4 =