उत्तर प्रदेश

Meerut: बसपा से पूर्व विधायक और सपा नेता योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगा

Meerut  बसपा से पूर्व विधायक और सपा नेता योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगा दिया गया है और अब उसे जिला बदर करने की तैयारी की जा रही है. अखिलेश यादव के करीबियों में शामिल रहे योगेश वर्मा मेरठ की पूर्व महापौर सुनीता वर्मा के पति हैं.

दलित हिंसा के वक्त जेल भी गए थे. प्रशासन ने पुलिस के माध्यम से योगेश वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करवाया है. इस मामले में गुरुवार को सुनवाई थी, जिसके बाद अगली सुनवाई की डेट 8 अगस्त घोषित की गई है.

पूर्व विधायक  योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगाने के बाद जिला बदर करने की तैयारी की जा चुकी है. जिसमें योगेश वर्मा के आपराधिक गतिविधियों का पूरा चिट्‌ठा था.

2022 में जब  विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास जारी किया गया था, तब योगेश वर्मा पर 9 मुकदमे दर्शाए गए थे. योगेश वर्मा की दौराला थाने में हिस्ट्रीशीट खुली थी, हालांकि कुछ समय बाद उसे बंद कर दिया गया था. बाद में फिर उसे खोला गया.

आपको बता दें योगेश वर्मा बसपा के टिकट पर हस्तिनापुर से 2002 में चुनाव लड़े थे. 2007 में बसपा ने फिर उसी सीट से उन्हें उतारा और वह चुनाव जीत गए. 2017 में उनकी पत्नी बसपा के टिकट पर महापौर का चुनाव जीती थीं. बाद में योगेश ने सपा का दामन थाम लिया. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 4 =