उत्तर प्रदेश

चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी ने किया धनुष यज्ञ के मंचीय कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन

रामनगर बाराबंकी। कस्बे में हो रही धनुष यज्ञ के दूसरे दिन चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान के स्वरूप की आरती भी की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां की धनुष यज्ञ इस क्षेत्र में ही नहीं दूसरे क्षेत्रों में भी जानी जाती है। क्योंकि कस्बे में धनुष यज्ञ की परंपरा बहुत पुरानी है।

कस्बे में कलाकारों की कमी नहीं है। यहां के कलाकारों ने मंच पर अच्छे-अच्छे प्रदर्शन करके अपने कलाकारी का लोहा मनवाया है। मंचीय कार्यक्रम में भगवान के राम लक्ष्मण भारत शत्रोहन के जन्म से लेकर उनके शिक्षा दीक्षा तक की लीला दिखाई गई।

सोमवार को ताड़का वध समेत कई राक्षसों का संहार की लीला सम्पन्न हुई। कार्यक्रम कराने में समाजसेवी विश्वनाथ शुक्ला,पप्पू तिवारी,बाधी काका, अनूप पांडे विन्ना द्विवेदी, कन्हैया मौर्या, रंजीत यादव, साकेत राकेश तिवारी, समेत कस्बे के तमाम मंजे हुए कलाकार इस कार्यक्रम में प्रतिभा दिखा कर कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

वही इस अवसर पर सभासद संत कुमार उपाध्याय, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि कांत पांडे, डॉक्टर कृष्ण बिहारी शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार चंद्र प्रकाश चौरसिया, रम्मू गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग कोविड-19 की गाइड लाइन के साथ संपन्न हो रहा है ।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − fourteen =