Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बाजारों मे पैदल गश्त एवं चैकिंग के दौरान वाहनो के चालान काटे

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने बाजारों मे पैदल गश्त एवं चैकिंग की। पुलिस ने चैकिंग के दौरान कई वाहनो के ई-चालान भी काटे। एसससपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद के सभी थाना क्षेत्रो मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारीगण द्वारा जनपद मे कानून व्यवस्था एवं अपराध पर रोकथाम व शान्ति व्यवस्था के मददेनजर मुख्य बाजारों/चौराहो/संवेदनशील स्थानो पर चैकिंग/तलाशी की एवं पैदल गश्त की।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर इंस्पैक्टर बुढाना एम.एस.गिल ने सीओ गिरीजा शंकर त्रिपाठी की मौजूदगी मे पुलिसबल के साथ क्षेत्र के विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की।

वहीं दूसरी और इंस्पैक्टर शाहपुर संजीव कुमार ने भी पुलिसकर्मियो के कस्बे के विभिन्न बाजारो मे पैदल गश्त की एवं चौराहो पर चैकिंग/तलाशी की। पुलिस ने इस दौरान वाहन चालको को रूकवा कर उनके वाहनो की तलाशी ली।

इंस्पैक्टर मंसूरपुर के.पी.सिह, थाना प्रभारी चरथावल धर्मेन्द्र सिह,थाना प्रभारी तितावी कपिलदेव ने पुलिसकर्मियो के साथ क्षेत्र मे पैदल गश्त व चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया।

शहर कोतवाल अनिल कप्परवान,इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन एवं इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली योगेश शर्मा आदि थाना प्रभारियो ने अपने-अपने क्षेत्रो मे पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त कीएवं चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

सीओ सिटी राजेश द्विवेदी के निर्देशन मे नगर क्षेत्र मे पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई। बीती रात एसपी सिटी सतपाल अंतिल द्वारा नगर क्षेत्र मे शराब के ठेको पर चैकिंग की गई तथा ठेका संचालको मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =