Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

विद्युत कर्मचारियों की टीम ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया

बुढ़ाना। आज शनिवार का दिन विद्युत बकायेदारों के लिए अच्छा नहीं रहा। विद्युत कर्मचारियों की टीम ने कस्बे में कई स्थानों पर बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाते हुए लगभग दो दर्जन विद्युत कनेक्शन काटकर अन्य बकायेदारों में हड़कंप मचा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार के दिन विद्युत विभाग के टीजीटू कमल सिंह के नेतृत्व में बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला मिर्दगान, छोटा बाजार और सैनी बाजार में विद्युत कर्मचारियों ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया।

जिसमें लगभग दो दर्जन उन बकायादारों के कनेक्शन काटे गए जिन पर दस हजार रुपए से भी अधिक का बिल था। यहां पर कमल सिंह ने अन्य बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिनके बिल दस हजार रुपए से ऊपर के हैं

वे एक दो दिन के भीतर बिल जमा करा दें नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने ये भी बताया कि यह अभियान बुढ़ाना कस्बे में हर वार्ड में आगामी ३० नवम्बर तक युद्ध स्तर पर चलाया जायेगा।

इसलिए कनेक्शन ना कटे इससे बचने के लिए आज या कल में बिल जमा करायें। इस अभियान में मौके पर विद्युत मीटर रीडर ताहिर हसन और अभय कुमार उर्फ जोनी के अलावा विद्युत लाइनमैन बबलू, सोनू, अरविंद और नाजिम थे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 12 =