उत्तर प्रदेश

चंदौली : तालाब की गहराई अधिक होने के कारण डूबे बच्चे

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के गंगेहरा गांव में शौच करने के लिए बाहर गए दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हालांकि इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने बच्चों के शव को लेकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल देखा गया।

अलीनगर थाना क्षेत्र के गंगेहरा गांव निवासी कांता बिंद का 5 वर्षीय पुत्र करन एवं अपने ननिहाल आए रोहाणा गांव निवासी लक्ष्मण बिंद के 5 वर्षीय पुत्र डब्लू घर से सुबह शौच के लिए बाहर गए थे। इस दौरान दोनों बच्चे तालाब के पास खेलने लगे।

खेलने के दौरान जब वह तालाब में गिरे और डूबने लगे तो गांव के कुछ लोगों ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन तालाब की गहराई अधिक होने के कारण कोई मदद के लिए वहां जा नहीं सका और दोनों मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किसी प्रकार से परिजनों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने दोनों मासूमों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम का माहौल देखा गया। यह भी जानकारी मिली है कि परिजनों ने पुलिस को बिना सूचित किए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस तरह की किसी घटना से इनकार किया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 4 =