उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: महिला के साथ रेप की कोशिश, महिला की जमकर पिटाई

पीलीभीत जनपद की जहां दुकान पर बैठी महिला को घर में खीचकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया गया उसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की छानबीन कर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है औऱ कहा है की कोई अपराधी हो उसे बख्सा नहीं जाएगा।

दरअसल मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। जहां महिला का आरोप है कि उसका पति जेल में बंद है। और वो सजा काट रहा है। गांव के ही कुछ लोग उसके पति की गैर मौजूदगी में उस पर बुरी नियत रखते हैं। महिला अपनी किराने की दुकान पर बैठी हुई थी तभी गांव के ही दबंग लोगों ने महिला को घर में खींचकर पुरानी रंजिश के चलते छेड़छाड़ की। और दुष्कर्म का प्रयास किया महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की जमकर पिटाई भी लगा दी।

पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पूरनपुर कोतवाली में पहुंचकर की और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे कि योगी सरकार में एक तरफ जनपद के हर थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया। पर महिला हेल्प डेस्क पर भी महिला अपराध के बारे में न तो सुना जाता है और न ही कोई कार्यवाही की जाती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 3 =