Chandauli News: गश्त के दौरान सड़क के किनारे खड़ी बाइकों के निकाले प्लग, वायरल वीडियो
Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपुरी माया बिन चाइल्ड हॉस्पिटल में रविवार की रात्रि में हॉस्पिटल के दीवार के साथ लगाकर मरीजों के तामीरदारों ने अपनी बाइक को खड़ी की थी। वहीं, पुलिसकर्मी रात को गश्त में निकले तो सड़क के किनारे खड़ी बाइकों के प्लग को निकाल कर साथ में ले गए।
वहीं, एक मरीज को जब रात को ब्लड की जरूरत पड़ी तो उसके परिजन ब्लड लाने के लिए निकले तो बाइक का प्लग गायब था और तार टूटा हुआ मिला। तब जाकर यह मामला खुला। जिसको लेकर मरीजों में बेहद आक्रोश रहा।
पुलिस अवैध काम को रोकने के लिए जहां नियुक्त हैं। वहीं, खुद अवैध कार्यों के द्वारा लोगों को परेशान कर रही है। रात के अंधेरे में पुलिस द्वारा चोरों की भांति जाकर बाइक का प्लग निकालना और तार तोड़कर ले जाने की बेहद शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल हो रहा है।
