उत्तर प्रदेश

Chandauli News: सपा ने पांच घण्टे किया घेराव, किसानों के धान का भुगतान नहीं

Chandauli News:  धान खरीद का भुगतान नहीं होने से नाराज सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं चंदौली जनपद के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू  ने मंगलवार को किसानों संग जिला विपणन कार्यालय  का करीब पांच घंटे तक घेराव किया।

इस दौरान किसानों के बकाया भुगतान  करने के साथ ही लापरवाही बरने वाले एजेंसी संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। अंत में एक सप्ताह के अंदर किसानों के बकाया भुगतान करने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार  किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है। लेकिन इस मुद्दे पर सरकार फेल साबित हो रही है। किसानों के उपज का बकाया भुगतान तक नहीं कराया जा रहा है।

मनोज सिंह ने कहा कि 2018-19, 19-20 और 20-21 में बेचे गए जिले के दर्जन भर से अधिक किसानों के धान का भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर तीन नवंबर को डिप्टी आरएमओ को अवगत कराया गया।

इसके अलावा डीएम से मिलकर समस्याओं की जानकारी दी गई। इसपर कुछ किसानों का भुगतान किया गया। लेकिन अभी भी कई किसानों का भुगतान नहीं किया गया। इससे किसान भुगतान को लेकर चक्कर काट रहे हैं।

किसानों के दर्द को देखते हुए पूर्व विधायक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिला विपणन कार्यालय तालाबंदी करने पहुंच गए। इसे देखते हुए पहले से ही कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। करीब पांच घंटे तक कार्यालय के बाहर बैठकर किसानों के भुगतान व यूपी एग्रो एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। इसपर डिप्टी आरएमओ ने मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही एक सप्ताह में किसानों के बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

सपा राष्ट्रीय सचिव ने चेताया कि यदि एक सप्ताह में भुगतान नहीं किया गया तो एक दिसम्बर को किसानों के साथ दफ्तर पर तालाबंदी की जाएगी। इस बार तालाबंदी करने से कोई रोक नहीं सकता है। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उधर डिप्टी आएमओ अनुप श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकांश किसानों का भुगतान हो गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − one =