चरथावल पुलिस ने दो शातिर चोरो को लूट की रकम सहित किया गिरफ्तार
चरथावल। पुलिस ने चैकिंग के दौरान चोरी की घटना मे शामिल दो शातिर चोरो को लूट की रकम व तमंचे आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत पुलिस ने दिन दिहाडे चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैलाने वाले दो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उनके पास से लूट की रकम सहित अवैध तमंचा व घटना मे इस्तेमाल की गई बाईक बरामद की है। ज्ञात हो कि चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी मे बीते दिन केटीएम सवार बदमाशो ने परचून की दुकान मे चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
जिसके बाद ग्रामीणो ने उक बदमाश को मौके पर ही दबोच कर पुलिस को सौप दिया था। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश मे पुलिस लगातार जुटी थी।
बिरालसी चौकी इंचार्ज आनंद पोसवाल ने पुलिस टीम के साथ मिलकर दूसरे आरोपी को गांव रोनी हरजीपुर नहर पर घेराबंदी कर ेेेेेेेेेेकेटीएम बाइक व चोरी की रकम सिहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ मे गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम विपुल पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी मौहल्ला तीरगान चरथावल व मुराद पुत्र आजाद निवासी मौहल्ला तीरगान बताया। पुलिस ने पकडे गए आरोपियो के कब्जे से तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए हैं।
