Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Charthawal: एसएसी/एसटी अधिनियम में वांछित ०२ अभियुक्त गिरफ्तार- पुरानी रंजिश के कारण घर में घुस कर की थी मारपीट

Charthawal एसएसपी विनीत जायसवाल के निर्देशों के चलते जनपद पुलिस लगातार शातिरों को पकडने का कार्य कर रही है। अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्र०नि० राकेश कुमार शर्मा थाना चरथावल के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा एससी/एसटी अधिनियम में वांछित ०२ अभियुक्तगण को दधेड़ु चौकी से आगे निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि २५ नवम्बर को द्वारा थाना चरथावल पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण शहजाद व सनब्बर द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर वादी के घर में घुस कर वादी व वादी की पत्नी के साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की घटना कारित की गयी थी।

वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण शहजाद पुत्र कल्वा उर्फ मुस्तकीम निवासी ग्राम कुल्हैड़ी थाना चरथावल, सनब्बर पुत्र खेरुद्दीन को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संदीप कुमार थाना चरथावल, वरुण कुमार तेवतिया, है०का० दीपक कसाना, का० सुशील, का० सचिन कुमार थाना चरथावल शामिल रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 7 =