Feature

चौ0 विश सिंह काम्बोज करा चुके है 9 लोगो का दाहसंस्कार करा चुके कोविड से मृत लोगों का

अखिल भारत हिंदू महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, बड़ोत, मेरठ, बरेली मैं अपने हेल्पलाइन नंबर जारी कर जन-जन की सेवा में लगी है वह किसी भी प्रकार की मदद के लिए तत्पर खड़ी है

पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी विश सिंह कंबोज  ने बताया कि हम लोग सहारनपुर में मुजफ्फरनगर में 9 लोगों का दाह संस्कार हिंदू रीति रिवाज व सर्व सम्मान के साथ करवा चुके हैं देखा जा रहा है इस कोरोना का काल में जहां अपने ही लोग पार्थिव शरीर से दूरी बना रहे हैं

वहां हिंदू महासभा आगे आकर उनका सम्मान पूर्वक दाह संस्कार करवा रही है वह साथ ही सभी शमशानो में लकड़ी व उपलो की व्यवस्था कराई जा रही है हिंदू महासभा गांव-गांव घूमकर लकड़ी व उपले इकठे कर हर शहर के सभी श्मशान में पहुंचा रही है

इसके साथ-साथ हिंदू महासभा पश्चिम उत्तर प्रदेश सभी जरूरतमंद की मदद कर रही है जिसमें ऑक्सीजन व खाने-पीने की सामग्री के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवा रही है

विश कंबोज  ने बताया इस कार्य में हिंदू महासभा के सभी कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जिसमें मुख्य सुरेंद्र मित्तल उपाध्यक्ष उत्तरप्रदेश ,सुरेंद्र बगाती प्रदेश मंत्री उत्तरप्रदेश , शिवम कांबोज युवा मंत्री, दिनेश कुमार जैन पश्चिम उत्तरप्रदेश महामंत्री, सनी शर्मा युवा नगर अध्यक्ष बरेली, मेला राम गुर्जर जिला अध्यक्ष सहारनपुर, एडवोकेट प्रवीण चौधरी महिला मोर्चा इकाई, रूद्र शिवा पंडित सह संयोजक, शिवम शर्मा

पश्चिम उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री शिवी बजाज नगर अध्यक्ष युवा सहारनपुर, अनिल तुली जी समाजसेवी व विशेष सदस्य, आशीष बसंन जगतपुरिया जिला सचिव सहारनपुर, रजनी राणा जिला सचिव, अनीता सेन जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर महिला इकाई, संजीव कुमार शास्त्री उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश, सतीश शर्मा जिला महामंत्री व सभी हिंदू महासभा के कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर सेवा करने में हिस्सा ले रहे हैं

चौधरी विश सिंह कंबोज अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश हिंदू महासभा ने ईश्वर का धन्यवाद किया कि ईश्वर ने उनको इस काबिल बनाया कि वह जन-जन की सेवा कर सके वह ईश्वर से प्रार्थना की कि इस करुणा काल को जल्द से जल्द खत्म करें

ताकि इस महामाई की वजह से हमारी किसी को जरूरत ही ना पड़े. विश कंबोज जी ने अपने सभी पश्चिम उत्तर प्रदेश हिन्दू महासभा के कार्यकर्त्ताओ का धन्यवाद किया

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − thirteen =