वैश्विक

America: न्यूयॉर्क स्टेशन फायरिंग, खून से लिपटे और दर्द से कराहते लोग नजर आए

America के न्यूयॉर्क में एक हमलावर ने अचानक कई लोगों पर फायरिंग कर दी. इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. बताया गया है कि हमला मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे हुआ. America के ब्रूकलीन सबवे स्टेशन पर ये हमलावर पहुंचा और वहां उसने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी. जिसके बाद पूरे स्टेशन पर खून से लिपटे और दर्द से कराहते लोग नजर आए. हमले के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई.

इस हमले के बाद कहा जा रहा था कि मौके से विस्फोटक भी बरामद किया गया है, लेकिन न्यूयॉर्क पुलिस ने बताया है कि मौके पर कोई भी एक्टिव एक्सप्लोसिव डिवाइस नहीं मिला है. जो भी हमले के चश्मदीद हैं उन्हें NYPD से संपर्क करने को कहा गया है. साथ ही घटना स्थल को खाली करने के निर्देश जारी किए गए हैं. 

बताया जा रहा है कि हमलावर गैस मास्क पहनकर इस स्टेशन में घुसा था. उसने कंस्ट्रक्शन कंपनी के कपड़े पहने हुए थे. इसके बाद हमलावर ने अचानक बंदूक निकाली और लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

इसके बाद हमलावर ने बचने के लिए स्मोक ग्रेनेड फेंक दिया. जिससे सबवे स्टेशन में धुंआ फैल गया. फिलहाल हमलावर को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. इसे लेकर एफबीआई ने लोगों से कहा है कि वो जो भी जरूर जानकारी हो पुलिस के साथ साझा करें. फिलहाल इस फायरिंग में 13 लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + fifteen =