Chhattisgarh: रायपुर रेलवे स्टेशन पर CRPF स्पेशल ट्रेन में ब्लास्ट, एक हवलदार की हालत गंभीर
Chhattisgarh की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर खड़ी CRPF स्पेशल ट्रेन में धमाका हो गया। इसमें सीआरपीएफ के छह जवान जख्मी हो गए। सीआरपीएफ के एक हवलदार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल जवानों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रायपुर के प्लेटफार्म नबंर 2 पर डेटोनेटर गिरने की वजह से हुआ है।
#छत्तीसगढ़ रायपुर रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में इग्नाइटर सेट वाला एक बॉक्स फर्श पर गिरने से हुए विस्फोट में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए, रायपुर पुलिस का कहना है pic.twitter.com/ySL9UAKrx8
— News & Features Network (@mzn_news) October 16, 2021

