वैश्विक

Madhya Pradesh News: सेंधवा शहर में 2 समुदायों के बीच झड़प के बाद हालात नाजुक, पथराव

Madhya Pradesh News: बड़वानी जिले के सेंधवा शहर में इस समय माहौल काफी तनाव से भरा हुआ है। 2 समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद यहां कर्फ्यू लगा दिया गया है।इस तनाव की शुरुआत बुधवार रात को गरबा समारोह के दौरान 2 समुदायों के बीच हुई झड़प से हुई थी। मोती बाग के निवासियों द्वारा रात करीब साढ़े आठ बजे पथराव करने के बाद पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक शख्स पर हत्या के प्रयास का आरोप था। ये झड़प रात 12 बजे तक चली थी।

घटना मोती बाग की गली नंबर पांच पर हुई, जिसमें दोनों समुदायों के लोग रहते हैं। पहले एक पक्ष के लड़के अपने घर गए और उन्होंने अपने परिवारों से शिकायत की, जिसके बाद बहस शुरू हो गई और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया।

सेंधवा (नगर) के नगर निरीक्षक बलदेव मुजाल्दा ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि हम मौके पर पहुंचे और दोनों समूहों को अलग किया और उनके बीच में खड़े हो गए लेकिन पथराव नहीं रुका।

मुजाल्दा के अनुसार, वह खुद लगभग सात पुलिसकर्मियों समेत घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को आसपास के सात पुलिस थानों से करीब 70 पुलिसकर्मियों का अतिरिक्त पुलिस बल भेजना पड़ा, जिसके बाद स्थिति कंट्रोल में हुई। झड़प में पुलिसकर्मियों समेत करीब 16 लोग घायल हो गए हैं।

इसके बाद सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने के आरोप में सीआरपीसी की धारा 151 के तहत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक शख्स हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मुजाल्दा के मुताबिक, दो समुदायों में से एक समुदाय के लोग शराब पिए हुए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + seventeen =