वैश्विक

नौटंकी चालु: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे Navjot Singh Sidhu, बोले राहुल का आदेश मुझे मंजूर होगा

Navjot Singh Sidhu पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मैंने राहुल गांधी से सभी मुद्दों पर बात की है और आलाकमान का जो भी फैसला होगा, वो मुझे मंजूर होगा।

इस मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू ने राहुल गांधी के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है। हमने उनसे कहा है कि यहां उनकी चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा। जिसके बाद सिद्धू ने ये सुनिश्चित किया है कि वह अपना इस्तीफा वापस ले रहे हैं और वह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे।

बता दें कि पंजाब कांग्रेस में काफी समय से कलह मची हुई है। जिसके बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि वे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सभी आदेश का पालन करेंगे।

वहीं पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मिलने उनके फार्म हाउस पर पहुंचे थे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम चरणजीत सिंह अपने नवविवाहित बेटे और बहू को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह का आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंचे थे। दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा था। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस से काफी नाराज चल रहे हैं।

गुरुवार को दिल्ली पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब भवन में कई कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात की थी। तब उन्होंने कहा था कि मैंने पंजाब के लिए और पंजाब कांग्रेस के लिए जो भी मेरी चिंताएं थीं, वो पार्टी हाई कमांड को बताई हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 7 =