उत्तर प्रदेशवैश्विक

मुख्यमंत्री योगी ने किया कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण, लाभार्थियों को भी दिया कार्ड

 यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए बने कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूचना निदेशायल में पत्रकार और उनके स्वजन के कैंप का निरीक्षण करने के साथ ही लाभार्थियों को कार्ड भी दिया।

बता दें कि इस दौरान अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल और निदेशक सूचना शिशर सिंह भी उपस्थित रहे। इस मौके पर योगी ने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोती का प्रयास है कि देश के सभी नागरिक को कोरोना वैक्सीन लगाया जाए।

उन्होंने आगे कहा कि यह हमारा भी प्रयास है कि यूपी में सभी को कोरोना की डोज दिया जाए। इस अभियान के हमे वैक्सीन की वेस्टेज को बचाना होगा। यह हमारा प्रयास रहेगा कि हम इसकी एक भी बूंद को बर्बाद नहीं होने दें।

गौरतलब है कि योगी ने इस दौरान सभी अधिकारियों को आदेश दिया कि कोरोना के रोकने के लिए वैक्सीन लगाई जाए। और साथ ही वैक्सीन की बर्बादी जीरो की जाए। इसके लिए प्रचार भी किया जाए। ताकी वैक्सीन की बर्बादी को रोका जा सके।इस दौरान योगी ने मंगलवार को सूचना एंव जनसंपर्क कार्यलय पहुंचे और पत्रकारों और उकने परिजनों के लिए टीका लगवाने का जोर दिया। योगी पंजीकरण काउंटर पहुंचे और वहां के सभी इंतजाम को देखा।

बताते चलें कि योगी ने इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में कोविड वैक्सी सेंटर का परीक्षम किया। इसके साथ ही उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वैक्सीनेशन केंद्र का भी इंतजाम देखा। इस मौके पर उनके साथ न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी, एएजी विनोद शाही, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल व पुलिस कमिश्नर लखनऊ डीके ठाकुर सभी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 6 =