Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चाइल्ड लाइन मुजफ्फरनगर टीम ने दो मासूम लड़कियों को बालिका वधू बनने से बचाया

मुज़फ्फरनगर–चाइल्ड लाइन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा चलाई गई भारत सरकार की परियोजना है, जो सुरक्षा एवं जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए काम करती है।

आज चाईल्ड लाइन मुजफ्फरनगर टीम को सुचना मिली की दो नाबालिग लड़कियों का विवाह आज होने जा रहा है। सुचना मिलने के बाद चाइल्डलाइन समन्वयक राखी देवी ने पत्र ओर फोन के माध्यम से केस के बारे में जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कमलेश वर्मा को जानकारी दी।

ओर थाना कोतवाली पुलिस के साथ चाइल्डलाइन निदेशक श्रीमती पूनम शर्मा, चाइल्डलाइन समन्वयक राखी देवी ने चाइल्ड लाइन टीम के साथ ओर जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुशफेकीन के सहयोग से किदवई नगर, खालापार जाकर मामले का संज्ञान लिया

और नाबालिक लड़कियों के बाल विवाह को रोकते हुए दोनों लड़कियों को बालिका वधू बनने से बचाया।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 4 =