China: Xi Jinping ने दिया सैन्य उपकरणों के युद्ध परीक्षण का आदेश, मलों के लिए अपनी तैयारी बढ़ा रहा है China
China राष्ट्रपति Xi Jinping ने चीनी सैन्य उपकरणों (Military Equipment) के युद्ध परीक्षण (Combat Testing) का आदेश दिया है. चीनी सेना ने वास्तविक युद्ध की स्थितियों (Real Battle Conditions) में अपनी सैन्य उपकरण प्रणाली के आंकलन को लेकर राष्ट्रपति शी चिनपिंग के आदेश पर अमल करते हुए जंग से संबंधित परीक्षण शुरू कर दिया है.
आधिकारिक मीडिया ने सोमवार को यह खबर दी है. 68 वर्षीय शी जिनपिंग ने सैन्य उपकरणों के परीक्षण और आंकलन को लेकर एक आदेश पर हाल ही में हस्ताक्षर किये हैं. इस आदेश में प्रभावी, युद्धोन्मुखी परीक्षणों पर जोर दिया गया है.
सरकारी मीडिया की खबर के अनुसार, संबंधित नियमावलियों में पीएलए (PLA ) द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले सैन्य उपकरणों (Military Equipment) के लिए उच्च मानक रखे गये हैं ताकि सेना की युद्ध से संबंधित क्षमताओं को मजबूत किया जा सके. सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स (Global Times) ने चीनी सेना के विशेषज्ञ और टीवी कमेंटेटर सोंग झोंगपिंग (Song Zhongping) के हवाले से कहा है कि नये नियम ऐसे समय आए हैं जब चीन वैश्विक सुरक्षा ढांचों में व्यापक बदलाव का सामना कर रहा है.
The Taiwan island needs to assuage its anxieties about being a pawn that could be discarded by the US, while Washington, now less powerful, wants to make more economic and military gains by fabricating a war crisis: experts https://t.co/n9Vn1AFi2Y
— Global Times (@globaltimesnews) February 14, 2022
सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स (Global Times) ने चीनी सेना के विशेषज्ञ सोंग झोंगपिंग के हवाले से आगे कहा कि दुनिया भर में सुरक्षा ढांचों में बदलाव के बाद चीन भी अपनी रणनीति बनाने में जुटा है. उन्होंने कहा कि वैश्विक बदलाव का सामना कर रहा चीन संभावित सैन्य हमलों के लिए अपनी तैयारी बढ़ा रहा है.
अपनी हथियार प्रणालियों (Weapon Systems) का मूल्यांकन कर रहा है. सोंग झोंगपिंग ने कहा कि वास्तविक युद्ध की स्थिति में हथियारों और सैन्य उपकरणों की इच्छित भूमिका के मद्देनजर उनका परीक्षण जंग क्षेत्र की स्थितियों के अनुकूल किया जाना चाहिए.

