फिल्मी चक्कर

Cirkus Full Movie Leak Online: रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ ऑनलाइन लीक

 फिल्म ‘सर्कस’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म क्रिसमस पर रिलीज हुई है, ऐसे में त्योहारी वीकेंड को ध्यान में रखते हुए इसके अच्छी कमाई की उम्मीद है.

सर्कस विलियम शेक्सपियर के क्लासिक नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स का रीमेक है. हालांकि अब रिलीज के कुछ घंटे बाद ही फिल्म ऑनलाइन लीक (Cirkus Full Movie Leak Online) हो गई है. लोग इसे पाइरेटिड साइट्स से डाउनलोड भी करने लगे है. ऐसे में फिल्म के बिजनेस पर गहरा असर पड़ सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सर्कस’ के मेकर्स को तगड़ा झटका लगा है. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही टोरेंट साइट्स जैसे तमिलरॉकर्स, फिल्मीजिला, टेलीग्राम, मूवीरुलेज पर 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और एचडी प्रिंट में उपलब्ध है. बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कोई फिल्म ऑनलाइन लीक हुई हो, इससे पहले जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ भी लीक हुई थी.

सर्कस फिल्म की कहानी दो जुड़वां बच्चों की है, जो जन्म से बिछड़ जाते हैं. रॉय (रणवीर) और जॉय (वरुण) की एक जोड़ी सर्कस में काम करती है. दूसरी जोड़ी का अपना बिजनेस है. ये जोड़ी एक टी स्टेट को खरीदने के लिए ऊंटी पहुंच जाती है. जहां पहले से सर्कस में काम कर रही रॉय और जॉय की जोड़ी रहती है. फिल्म की कहानी में ये चारों एक जगह आ जाते हैं. इसकी वजह से उलझन पैदा होती है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + eight =