Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नागरिक मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ लेः मुख्य चिकित्सा अधिकारी

मुजफ्फरनगर। जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा अब प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जायेगा। जिससे नागरिक सप्ताह के सातो दिन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण चौपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नागरिको के स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए आवष्यक है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को उनके समीप पहुचाया जाये तथा उपचार का बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए रोगों को उनके प्राराम्भिक अवस्था में ही चिन्हित किया जाए। इसी उद्वेष्य से माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेष के निर्देषानुसार प्रदेष के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों मेंं प्रत्येक रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेंला आयोजित किये जायेगे।

इसी के परिप्रेक्ष्य में कल रविवार को जनपद के समस्त 43 प्राथमिक एवं नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रातः 10.00 बजे से 2.00 बजे तक मेलों का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रवीण चौपडा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के नगरीय क्षेत्र में चार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रां सुभाशनगर, सरवट, खालापार, रामपुरी, तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक बद्यरा में 6, ब्लाक बुढाना में 3, ब्लाक चरथावल में 5, ब्लाक खतौली में 5, ब्लाक जानसठ में 4, ब्लाक सदर में 3 , ब्लाक मोरना में 5, पुरकाजी में 4, ब्लाक षाहपुर में 4,सहित कुल 39 केन्द्रो पर स्वास्थ्य मेंलों का आयोजन किया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ ले।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − nine =