Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एसडीएम ने काली नदी को साफ व स्वच्छ रखने के निर्देश दिये

मुजफ्फरनगर। आज स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत काली नदी को साफ व स्वच्छ रखने के लिए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के दिशा निर्देशन में एसडीएम व नगर निकाय प्रभारी अजय अम्बष्ट के साथ नगरपालिका कर्मचारियों ने मिलकर स्वछता अभियान चलाया

नदी के किनारों पर पड़ी गंदगी वह भू माफिया के किए गए कब्जे को एसडीएम अजय अम्बष्ट ने जेसीबी की मदद से हटवाया

वही राजीव शर्मा सभासद ने बताया कि नदी के किनारों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया गया है जिस की जानकारी प्रशासन को दी गई थी

उसी के अनुरूप आज प्रशासन ने अवैध कब्जा और काली नदी को साफ रखने के लिए जनपद की सभी नगर पंचायतों के कर्मचारियों द्वारा अभियान चलाया जा रहा है

जो आगे भी चलता रहेगा ये अभियान कृष्णापूरी,काली नदी पुल के नीचे काली नदी के किनारों व श्मसान घाट के पास एसटीपी के पास ओर नदी के किनारों पर चलाया गया

इस कार्यक्रम में एसडीएम अजय अम्बष्ट,ईओ बुढ़ाना ओमगिरी ईओ पुरकाजी मनोज कुमार व सभासद राजीव शर्मा व सभासद प्रवीण मित्तल आदि लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =